NCERT Solutions for Class 10 Civics Chapter 2 (Political Science) in Hindi

इस पेज में हमने कक्षा 10 के नागरिकशास्त्र अथवा राजनितिक विज्ञान के अध्याय 2 - संघवाद पाठ का का सम्पूर्ण प्रश्न उत्तर हिंदी में प्रस्तुत किया है ।

अध्याय 2 - संघवाद


प्रश्न 1. भारत के खाली राजनीतिक नक्शे पर इन राज्यों की उपस्थिति दर्शाएँ: मणिपुर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और गोवा।

उत्तर -

India Map


प्रश्न 2. - विश्व के खाली राजनीतिक मानचित्र पर भारत के अलावा संघीय शासन वाले तीन देशों की अवस्थिति बताएँ और उनके नक्शे को रंग से भरें।

उत्तर - कनाडा , अमेरिका और बेल्जियम ।

World Map


प्रश्न 3. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ।

उत्तर - भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता :- दोनों भारत और बेल्जियम की संघीय शासन-व्यवस्था में गठन का तरीका एक-सा है अर्थात् यहाँ सबको साथ लेकर चलने की संघात्मक सरकार है जहाँ राज्यों की तुलना में केन्द्रीय सरकार अधिक शक्तिशाली है। 

भारत की संघीय सरकार में बेल्जियम से अलग एक विशेषता :- भारत में तीसरे स्तर पर बेल्जियम की भाँति कोई समुदाय सरकार नहीं जो अलग-अलग जातियों, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और भाषाई हितों की रक्षा करती हो।

प्रश्न 4. - शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अंतर है ? इसे उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें।

उत्तर - शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में अंतर :-

संघीय / संघात्मक सरकार -

(a) संघात्मक सरकार के लिए लिखित संविधान होना आवश्यक है।
(b) केन्द्र और राज्यों के बीच शक्ति पास का विभाजन होता है। जैसे- भारत।
(c) केन्द्रीय सरकार राज्य सरकार को आदेश जारी नहीं कर सकती। 
(d) संविधान प्रायः कठोर होता है। केन्द्रीय सरकार अपनी मर्जी से इसमे कोई परिवर्तन नहीं कर सकती।
(e) संघात्मक सरकार में प्रायः दोहरी नागरिकता होती है। एक राज्य की जिसमें व्यक्ति रहता है तथा दूसरी संघ की।

एकात्मक सरकार -

(a) एकात्मक सरकार के लिए लिखित संविधान होना जरूरी नहीं है।
(b) सम्पूर्ण सत्ता केन्द्रीय सरकार के हाथों में होती है। वही सम्पूर्ण देश का शासन चलाती है। जैसे- इंग्लैण्ड, फ्रांस, श्रीलंका।
(c) केन्द्रीय सरकार राज्य अथवा स्थानीय प्रशासन को आदेश जारी कर सकती है।
(d) संविधान प्रायः लचीला होता है। केन्द्रीय सरकार अपनी मर्जी से इसमें परिवर्तन कर सकती है।
(e) एकात्मक सरकार में इकहरी नागरिकता होती है। कोई भी व्यक्ति कहीं भी रहे, उसे देश की नागरिकता प्राप्त होती है।

प्रश्न 5. - 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के महत्त्वपूर्ण अंतरों को बताएँ।

उत्तर - 1992 के 73 वें संविधान संशोधन ने स्थानीय शासन के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिनमें मुख्य निम्नांकित हैं :-

(क) 1992 से पहले स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव नियमित नहीं होते थे, परन्तु 1992 के संविधान संशोधन के पश्चात चुनाव नियमित रूप से कराना संवैधानिक बाध्यता बन गई।
(ख) 1992 के संशोधन से पहले निर्वाचित स्वशासी निकायों के सदस्य तथा पदाधिकारियों के पदों में अनुसूचित जातियाँ, अनुसूचित जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों के लिए सीटें आरक्षित नहीं थीं, परन्तु 1992 के सुधारों के बाद इन जातियों के लिए सीटों को आरक्षित कर दिया गया।
(ग) पहला यहाँ महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित नहीं थीं उन्हें अब एक-तिहाई की संख्या से आरक्षित कर दिया गया है।
(घ) पहले यहाँ राज्य के पंचायतों और नगरपालिकाओं का चुनाव कराने के लिए कोई संस्था नहीं थी वहाँ अब राज्य चुनाव आयोग गठित किया गया है ताकि वह इन स्थानीय संस्थाओं का चुनाव स्वतंत्र रूप से करा सके।

6. रिक्त स्थानों को भरें :-

चूँकि अमरीका ----------------- तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत ---------------- हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली ----------------- की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।

उत्तर - चूँकि अमरीका स्वतंत्र राष्ट्रों के साथ आकर संघ बनाने की तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार हैं। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत अधिक शक्तिशाली हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली आंतरिक विविधता को ध्यान में रखते हुए बनाए गए संघ की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।

प्रश्न 7. - भारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रियाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।

संगीता: प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है।
अरमान: भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं।
हरीश: इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अँगरेजी के प्रभुत्व को मजबूत करने भर का काम किया है।

उत्तर - संगीता का भारत की भाषा नीति पर तर्क सही है। उसका कहना है कि प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है। भारत में 40 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं। हिंदी के अतिरिक्त भी बहुत-सी भाषाएँ बोली जाती हैं। यदि किसी एक भाषा को प्रमुख बना दिया जाता तो अन्य भाषायी लोगों के सामने कई समस्याएँ खड़ी हो जातीं। भारतीय राजनेताओं ने सभी प्रमुख भाषाओं को समाहित करके जो लचीला रुख अपनाया उसी से हमारे देश में शांति व व्यवस्था बनी हुई है तथा हम श्रीलंका जैसी गृहयुद्ध व अशांति की स्थिति में पहुँचने से बच हुए हैं।

8. संघीय सरकार की एक विशिष्टता है :

(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है।
(ख) अधिकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।

उत्तर - (घ)


प्रश्न 10. - नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार-क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है ?


उत्तर -  (घ) स्थानीय सरकार – अवशिष्ट अधिकार


उतर -  (गा) 1. - अ,  2. - स, 3. - द, 4. - ब


उत्तर -  (गा) अ और ब सही हैं।

Previous Post Next Post