ऐतिहासिक सामान्य ज्ञान | History Static GK for Competitive Exams in Hindi

इतिहास सामान्य ज्ञान


सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बंधित इतिहास सामान्य ज्ञान 


1. - सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों की गलियां कैसी थीं ? - चौड़ी और सीधी

2. - हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के खंडहर किस नदी के तट पर पाए गए हैं ? - रावी और सिंधु 

3. - सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी थी ? - अज्ञात 

4. - बिना दुर्ग के एक मात्र सिंधु नगर कौन-सा था ? - चन्हुदड़ो

5. - मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ा भवन कौन-सा था ? - धान्यागार

6. - सिन्धु घटी सभ्यता का विशाल स्नानागार (ग्रेट बाथ) कहा मिला था ? - मोहनजोदड़ो में 

7. - सिंधु घाटी के लोगों की एक महत्वपूर्ण रचना किसकी मूर्ति थी ? - नृत्य करती हुई बालिका की 

8. - देवी माता की पूजा किस सभ्यता से संबंधित थी ? - सिंधु घाटी सभ्यता के साथ

9. - सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था ? - लोथल

10 - लोथल नामक स्थान पर, किस सभ्यता का बंदरगाह या समुद्री पतन था ? - सिंधु घाटी सभ्यता 

11 - सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य पेशा या काम क्या था ? - कृषि

12 - सिंधु सभ्यता के टेराकोटा में कौन सा पालतू जानवर नहीं पाया जाता था ? - गाय

13 - देवी माता की पूजा किस सभ्यता से संबंधित है ? - सिंधु घाटी सभ्यता से 


वेद एवं आर्यों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान


14 - वैदिक आर्यों का प्रमुख भोजन क्या था ? - दूध और इसके उत्पाद

15 - कौन-सा अन्न मनुष्य द्वारा सबसे पहले उगाया गया था ? - जौ (यव)

16 - वैदिक लोगों द्वारा किस धातु का प्रयोग सबसे पहले किया गया था ? - तांबा (ताम्र)

17 - ‘वेद’ शब्द का अर्थ क्या है ? - ज्ञान

18 - आर्य, आर्य-पूर्वों के साथ अपने संघर्षों में सफल क्यों रहे ? - क्योंकि- उन्होंने घोड़ों द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया

19 - आरंभिक वैदिक काल में पूरी-व्यवस्था किस चीज़ पर आधारित थी ? - व्यवसाय पर

20- ‘आर्यों’ को एक जाति कहने वाला पहला यूरोपियन कौन था ? - मैक्समूलर विद्वान 

21- आर्यन जनजातियों की प्राचीनतम बस्ती कहां है ? - सप्त सिंधु

22- निम्नलिखित में से कौन-सी जनजातीय सभा सामान्य रूप से जनजातीय सरदार (मुखिया) के चुनाव में शामिल होती थी ? - समिति और सभा

23- वैदिक युग में राजा अपनी जनता से जो कर वसूल करते थे, उसे क्या कहते थे ? - बलि

24- प्रसिद्ध ‘गायत्री मंत्र’ कहां से लिया गया है ? - ऋग्वेद से 

25- ‘सत्यमेव जयते’ वाक्य को कहाँ से लिया गया है - मुण्डकोपनिषद् से

26- किस विदुषी ने, वाद-विवाद में अजेय याज्ञवल्क्य को चुनौती दी थी ? - गार्गी ने 


गौतम बुद्ध और बौध धर्म से सम्बंधित सामान्य ज्ञान


27- गौतम बुद्ध का जन्म-स्थान कहाँ है ? - लुम्बिनी , नेपाल 

28- गौतम बुद्ध का जन्म स्थान किसके द्वारा अंकित किया जाता है ? - अशोक मौर्य का "फ्रूम्मिनदेई स्तंभ"

29- बुद्ध किस वंश  से संबंधित थे ? - शाक्य

30- प्रथम बौद्ध परिषद् कहां आयोजित की गई ? - राजगृह

31- पांचवी बौद्ध परिषद् का आयोजन किसने किया था ? - हर्ष

32- ‘बुद्ध’ का अर्थ क्या है ? - ज्ञान प्राप्ति

33- बौद्ध धर्म ने समाज के किन दो वर्गों को अपने साथ जोड़कर एक महत्वपूर्ण प्रभाव बनाया ? स्त्रियां एंव शूद्र

34- बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन कहां दिया था ? - सारनाथ में 

35- धातु से बने सिक्के सबसे पहले  कब प्रकट हुए थे ? - बुद्ध के काल में

36- प्रारंभिक बौद्ध धर्म-ग्रंथों की रचना किसमें की गई थी ? - पालि पाठ में

37- आरंभिक बौद्ध साहित्य किस भाषा में रचे गए थे ? - पालि भाषा में 

38- बौद्धों के पवित्र ग्रंथ का क्या नाम हैक ? - त्रिपिटक

39- बौद्ध धर्म में ‘बुल’ का संबंध बुद्ध के जीवन की किस घटना के साथ है ? - जन्म

40- भारत में 5वीं शताब्दी के प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना कहां की गई थी ? - नालंदा में

41- बुद्ध को प्रबोध कहां प्राप्त हुआ था ? - बोध गया

42- बुद्ध, धम्म और संघ मिलकर कहलाते हैं ? - त्रिरत्न

43- "इच्छा सब कष्टों का कारण है" इसका प्रचार करने वाला धर्म कौन-सा है? - बौद्ध धर्म

44- बौद्धों के पवित्र अवशेषों पर निर्मित गुम्बदाकार छत वाली अर्ध-गोलाकार संरचना को क्या कहते हैं? - स्तूप

45- बुद्ध की मृत्यु किस वर्ष में हुई - 483 ईसा पूर्व

46- भारतीय इतिहास में से किसके दौरान क्षत्रिय एक विशिष्ट पहचान रखते थे ? - बुद्ध के युग में

47- महावीर कौन थे ? - 24वें तीर्थंकर

48- भारत में जैन धर्म का संस्थापक कौन है ? - महावीर

49- वर्धमान महावीर ने परिनिर्वाण कहां प्राप्त किया ? - पावापुरी में

50- जैन साहित्य को क्या कहते हैं ? - अंग

51- प्राचीन भारत का प्रसिद्ध वह शासक कौन था, जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपना लिया था ?- चंद्रगुप्त

52- दक्षिण भारत में प्रसिद्ध जैन केंद्र कहाँ स्थित है ? - श्रवणबेलगोला (कर्णाटक में )

53- भारत में सबसे पुराना लौह युग जुड़ा हुआ है - चित्रित धूसर मृदभांडों के साथ


मगध साम्राज्य , मौर्य वंश , सम्राट अशोक और कुषाण वंश से सम्बंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 


54- छठीं शताब्दी ईसा पूर्व मगध में किस चीज़ का विशाल भंडार था ? - लौह

55- मगध के उत्थान के लिए कौन-सा प्रथम शासक उत्तरदायी था ? - बिंबिसार

56- उस राज्य का नाम बताइए जिसने पहली बार युद्ध में हाथियों का इस्तेमाल किया ? - मगध

57- सिकंदर महान का शिक्षक कौन था ? - अरस्तू

58- प्राचीन काल में स्रोत सामग्री लिखने के लिए प्रयुक्त भाषा कौन थी ? - संस्कृत

59इतिहास का जनक/पितामह किसे कहा जाता है ? -  हेरोडोटस को 

60- अलेक्जेंडर (सिकंदर) और पोरस ने कौन सी लड़ाई लड़ी थी - झेलम का युद्ध

      झेलम का युद्ध किस किस के बीच हुआ था ? - सिकंदर और पोरस के बीच 

61- किसकी सेना ने ग्रीक शासक सिंकदर के साथ झेलम नदी के तट पर मुकाबला किया ? - पोरस

62- यहूदियों के धार्मिक पाठ का नाम क्या है ? - मूसा संहिता

63- महाभाष्य किसने लिखा था ? - पतंजलि ने

64- प्राचीन काल में स्रोत सामग्री लिखने के लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता था ? - संस्कृत

65- चंद्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहासन पर कौन बैठा था ? - बिंदुसार

66- यूनानियों को भारत से बाहर किसने निकाला था ? - चंद्रगुप्त मौर्य

67- बिंदुसार के शासन के दौरान कहाँ अशांति फैली थी ? - तक्षशिला में 

68- चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम दिन कहाँ गुजारे थे ? - श्रवणबेलगोला (कर्णाटक में)

69- किस घटना के कारण अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन आया ? - कलिंग युद्ध

70- देवानामृप्रिय के नाम से कौन विख्यात है ? - अशोक

71- किस शिला राजादेश में अशोक ने कलिंग युद्ध के हताहतों का उल्लेख किया है और युद्ध त्याग की घोषण की है ? - शिला राजादेश XIII

72- चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत कौन था ? - मैगस्थनीज

73- ‘इडिंका’ किसने लिखी थी ? - मैगस्थनीज  | ‘इडिंका’ के लेखक कौन हैं ? - मैगस्थनीज

74- मौर्य दरबार में आये ग्रीस के राजदूत का क्या नाम क्या था ? - मैगस्थनीज

75- अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया ? - उपगुप्त

76- चंद्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरू चाणक्य किस विश्वविद्यालय से संबंधित था ? - तक्षशिला

77- कलिंग का युद्ध किस वर्ष हुआ था ? - 261 BC

78- अशोक पर कलिंग युद्ध का प्रभाव कहां दिखाई देता है ? - शिलाओं पर उत्कीर्ण 13वें राज्यादेश में 

79- मौर्य काल के दौरान शिक्षा का सबसे प्रसिद्ध केंद्र कौन-सा था ? - तक्षशिला

80- ‘अर्थशास्त्र’ के लेखक किसके समकालीन थे ? - चंद्रगुप्त मौर्य

81- ‘अर्थशास्त्र’ की रचना किसने की थी ? - कौटिल्य/विषणुगुप्त ने 

82- अशोक के शिलालेख किस लिपि में खुदे हुए हैं ? - ब्राह्मी

83- किसने और कब, पहली बार अशोक के शिलालेखों का अर्थ बताया था ? - 1837 में , जेम्स प्रिसेंप ने 

84- किस प्रसिद्ध शासक को ‘शिलालेखों का जनक’ कहा जाता था ? - अशोक

85- मौर्य वंश के शासन के दौरान ‘स्थानिक’ कौन था ? - जिला प्रशासक

86- मौर्य वंश के तत्काल बाद किस वंश ने आकर मगध राज्य पर शासन किया ? - शुंग वंश ने

87- मिलिंदपान्हो क्या है ? - बौद्ध पाठ

88- चरक किसके राजचिकित्सक थे ? - कनिष्क

99- कुषाण काल में भारतीय और ग्रीक शैली के मिश्रण से विकसित कला विद्यालय को किस नाम से जाना जाता है ? - गांधार कला

90- कुषाण वंश के प्रसिद्ध राजा का नाम बताइए ? - कनिष्क


SPR Educational ( By - S. P. Ravi )

Previous Post Next Post